पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के अपमान के संबंध में उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस के आह्वान पर जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में थाना सुनगढ़ी पर प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता सुनगढ़ी तिराहे पर एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। थाने में सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक उपस्थित नहीं थे। जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, तब कॉंग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य अनवर अनीस, युसूफ मलिक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप गंगवार, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, नरेश शुक्ला, हरीश मौर्य, आशुतोष अग्निहोत्री, मुनेंद्र सक्सेना,हेमंत मिश्...