पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की निगरानी में श्री राम वन गमन लीला, राम केवट संवाद (घन्नई तालाब पर) एवं चित्रकूट विश्राम स्थल लीला का अभिनय किया गया। स्थानीय परमठ मंदिर पर श्री राम वनगमन लीला का सजीव मनमोहक मंचन किया गया। श्री राम विवाह के पश्चात आज महाराज दशरथ से आज्ञा लेकर भरत शत्रुघ्न ननिहाल को प्रस्थान करते हैं। तत्पश्चात महाराज दशरथ कुलगुरु वशिष्ठ से बोले हे गुरु श्रेष्ठ मैं राज काज से थक चुका हूं आपकी आज्ञा हो तो मैं चाहता हूं कि राम का राज्याभिषेक कर दिया जाए और मैं अधिकारों से मुक्त हो जाऊं। कुलगुरू बोले ये अत्यंत शुभ विचार हैं राम सभी के प्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: राम वन गमन लीला में भावुक हुए अयोध्यावासी अयोध्या नगरी में यह शुभ समाचार तेजी से फैल गया। सभी लोग प्रसन्न...