पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। नूरानपुर में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली भव्य श्री राम कथा के आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में कथा के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। शिव मंदिर गोरक्ष नाथ पीठ आश्रम से रविवार को कलश यात्रा खामघाट के पास बह रही नदी से कलशों में जल भरकर लाया जायेगा। नवागत एसडीएम प्रमेश कुमार ने पहुंच कर यहां तैयारियों को देखा और चर्चा की। नूरानपुर के शिव मंदिर गोरक्ष पीठ आश्रम के प्रांगण में शुरू होने वाली भव्य श्री राम कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार से श्री राम कथा महोत्सव आयोजन समिति नूरानपुर श्री शिव मंदिर (नूरानपुर) बीसलपुर पीलीभीत के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: कटरा कुटी में हनुमान जंयती महोत्सव 30 से कथा व्यास पूज्य अंजनी शरणजी महाराज कथा का रसपान...