पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने रामलीला मैदान पहुंचकर मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, एम्बुलेंस, पेयजल और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने रामलीला मंच, झूलों और दुकानों के आसपास की सुरक्षा को भी परखा। डीएम आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डीएम-एसएसपी ने रामलीला मंचन, रावण दहन स्थ...