Pilibhit News: राज्य पुरस्कार जांच शिविर के लिए स्काउट-गाइड्स रवाना
पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जिले से कुल 21 प्रतिभागी बरेली के लिए रवाना हुए, जिसमें 9 स्काउट एवं 12 गाइड शामिल हैं। यह जांच शिविर गुरुनानक रिक्खी इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिभागी स्काउट-गाइड राज्य पुरस्कार की आवश्यक दक्षताओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट/मुख्यायुक्त प्यारेलाल मौर्य के निर्देशन में जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय एवं आईटी कोऑर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति के नेतृत्व में स्काउट-गाइड दल रवाना हुआ। इस मौके पर जिला सचिव अनुपम शर्मा, जिला कमिश्नर स्काउट, जिला कमिश्नर गाइड, जिला कोषाध्यक्ष, सह सचिव सहित भारत स्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.