पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में तैनात रहे दो एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के निलंबन के बाद मतदाता सूची की अशुद्धियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मतदाता सूची से जुड़े रहे पांच एईआरओ की भी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। पिछले दिनों जिले की मतदाता सूची में अशुद्धियों का मामला लखनऊ से उछलने के बाद एक्शन होने लगे हैं। प्रकरण में पहले एसडीएम हटाए गए और नए सिरे से सभी तहसीलों में पोस्टिंग की गई। इसमें पूरनपुर में नागेंद्र पांडे, बीसलपुर में प्रमेश कुमार, अमरिया में राजकुमार बैठा, कलीनगर में पवन कुमार को नियुक्ति दी गई थी। सदर में एसडीएम श्रद्धा सिंह हैं। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के बारे में रिपोर्ट बना कर भेज दी गई थी। अब निर्वाचन आयोग ने एक्शन कर दिया है...