पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। सदर विधायक एवं गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का फर्जी प्रतिनिधि बनकर अधिकारियों और आम लोगों पर प्रभाव जमाने के आरोप में पुलिस ने निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कराए और उनका इस्तेमाल कर अपनी पहुंच व रसूख दर्शाने की कोशिश की। राज्यमंत्री के निजी सोशल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार की शिकायत पर बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। शहर की संजय रॉयल पार्क कॉलोनी निवासी अनूप कुमार ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि ग्राम पौटा कला निवासी निवर्तमान बीडीसी सदस्य मोहम्मद आरिफ स्वयं को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का प्रतिनिधि बताता था। आरोप है कि इसी पहचान का इस्तेम...