पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- जीएसटी एसआईबी की छापेमारी और जांच Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास राजू किराना स्टोर पर गुरुवार को बरेली जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापेमारी की। डिप्टी कमिश्नर अनुरुद्ध सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रतिष्ठान का गेट बंद कर खरीद-बिक्री, बिलिंग और लेनदेन से जुड़े अभिलेखों की जांच की। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। जांच के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी की चर्चा रही। हालांकि मौके पर ही 15 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान से दिल्ली और हरियाणा के लिए भी बिलिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी तरह के कारोबार और कर संबंधी अभिलेखों की पड़ताल के तहत टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान किया। अधिकारियों ने खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और क...