पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अगस्त से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण की चयन सूची में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि चार सितंबर थी। इस तिथि को बढ़ाकर सात सितंबर तक विस्तारित कर दी गई। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी एससीवीटीयूपी डॉट इन पर देखें। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण चयन परिणाम के चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी दो-दो प्रमाणित प्रति, छह पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट से जांच करवाने के बाद अपना प्रवेश निर्धारित तिथि तक ले लें। यह भी पढ़ें- प्रवेश की अंतिम तिथि अब सात सितंबर यह ...