पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। क्षेत्र में कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक बार फिर राइस मिल के बाहर घूमता देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ की चहलकदमी कैद हो गई। एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने उसका वीडियो वायरल कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेत जने से कतरा रहे लोगतेंदुए की गतिविधियां खुटार हाईवे पर कोतवाली खेत्र के गांव कढ़ैरचौरा के पास एक सप्ताह पहले एक राइस मिल की दीवार पर एक तेंदुआ बैठा देखा गया था। ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की थी। इसको लेकर डीएम और वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। इसके बावजूद वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा...