Pilibhit News: रसियाखानपुर में डेंगू संभावित लक्षण वाले 14 मरीज मिले
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव रसियाखानपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लगातार 9वें दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा डेंगू एवं मलेरिया की जांच की गई। संभावित लक्षण वाले कुल 14 मरीज मिले। गांव रसियाखानपुर में स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपायों, मच्छरों की रोकथाम, घर एवं आस पास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य शिविर एवं स्रोत न्यूनीकरण गतिविधियां संचालित कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा ग्रामीणों को बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.