पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रमपुरा कोन में सोमवार को विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) विशेष रोजगार सृजन दिवस का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर किया। विधायक ने फावड़ा उठा कर ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। विधायक बाबूराम पासवान ने श्रमदान कर ग्रामीणों को संदेश दिया कि गांवों की तरक्की के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने से न केवल श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है। बल्कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी गति मिलती है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह, खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव समेत ग्रामीण रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने विकास कार्योँ का लिया जायजा यह भी पढ़े...