पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड सेंटर की ओर से गुरुवार को पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 15 स्वयंसेवकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। शिविर की शुरुआत डॉ. इमरान ने रक्तदान कर की और अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल ने कहा कि सुरक्षित रक्त की उपलब्धता नियमित और स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भागीदारी से ही...