Pilibhit News: रंगोली एवं चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम रहा बीएससी प्रथम वर्ष
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरुकता विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली एवं चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने नशा मुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बरखा समेत शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.