पीलीभीत, अगस्त 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अशोक कॉलोनी में उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से आयोजित बैठक में शिक्षकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट की बाध्यता को समाप्त करने के लिए एक बार फिर आंदोलन की योजना बनाई गई।

शिक्षकों की चिंताएँ शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष लाल करन ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश कार्यकारिणी से निर्देशों का इंतज़ार है। प्रदेश से निर्देश मिलने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। एक बार पुनः टेट की बाध्यता को समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीईटी पास करने की बात नहीं है, लेकिन इतने वर्ष विभाग में योगदान देने के बाद योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाना बिल्कुल अनुचित है।

कार्य योजना का निर्माण इसके अलावा शिक्षकों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य...