पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डीएम आलोक कुमार को ज्ञापन सौंप कर यूपीआई ट्रांजेक्शन शुल्क निरस्त करने व आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन व्यापारी वर्ग की चिंता जिलाध्यक्ष एमए जिलानी ने बताया कि यूपीआई लेन देन पर प्रस्तावित शुल्क को निरस्त करने तथा आगामी त्योहारों पर बाजारों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर चिंताओं को बताया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए मांग उठाई कि दो हजार से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.04 फीसद ट्रांजेक्शन चार्ज को तुरंत वापस कर दिया जाए। जि...