पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: दियोरिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी ससुराल थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम फत्तेपुर में है। उसकी पुत्री अपनी ननिहाल में जाती आती थी। उसी बीच उसी गांव के युवक से संपर्क होने पर सूरज नाम का युवक बेटी को 15 अक्तूबर की रात अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। बेटी अपने साथ 14 हजार रुपये के जेवर और 31 हजार रुपये नगद लेकर गई है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...