पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक युवक ने मंदिर से शिवलिंग को उठा लिया और जाने लगा। यह देखकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में उस समय एकाएक शोरगुल शुरु हो गया जब कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके हाथ में गांव के ही मंदिर से उठाया गया शिवलिंग था। चूकि श्रवण माह चल रहे और मुस्लिम बाहुल्य गांव होने के कारण दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गांव जाकर युवक को हिरासत में लेकर मामले को शांत किया। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां पर पूछताछ के बाद शिवलिंग को मंदिर में रखवा दिया। कोतवा...