Pilibhit News: युवक ने धर्मपरिवर्तन कराने के बाद गर्भवती महिला को छोड़ा, आरोप
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बहला फुसलाकर लाई महिला का एक युवक ने धर्म परिवर्तन करा दिया। उसके बाद दिल्ली में दूसरी युवती से शादी कर ली। घर पहुंची गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवन्तापुर की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। दिल्ली में काम करने के दौरान वर्ष 2020 में भगवन्तापुर का एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले आया। आरोप है जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसने शादी कर ली और अपने साथ रखने लगा। धर्म परिवर्तन के बाद महिला के परिजनों ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया। गर्भवती महिला कुछ दिन पहले बिहार अपने रिश्तेदारी में गई थी। एक सप्ताह बाद जब वह वापस लौटी तो उसे पता चला कि उसके पति ने दिल्ली म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.