पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: जहानाबाद। उन्नाव के सांसद एवं महामंडलेश्वर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति को मजबूती मिली है। उन्होंने जहानाबाद स्थित बाबा रोकड़नाथ मंदिर के तालाब का सौंदर्यीकरण कराने और मंदिर को सुसज्जित करने का भरोसा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द मंदिर में दर्शन करने आने की बात कही। दिल्ली से पहुंचे साक्षी महाराज का बुधवार को मंदिर परिसर में प्रमुख बाबा सत्यगिरि महाराज ने तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्री पंचदशनाम निर्मल अखाड़ा क्षेत्र के काशी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री सत्यगिरि महाराज से मुलाकात कर मंदिर के इतिहास और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साक्षी महाराज ने मंदिर परिसर में कई बीघे में...