पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पौटां कलां के पास सोमवार दोपहर सवारी से भरी मैजिक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बरेली जिले के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम जैतपुर अटोना निवासी 27 वर्षीय शिवम अपनी पत्नी अंजलि के साथ मोटरसाइकिल से खटीमा जा रहे थे। तभी पौटां कलां बस अड्डे के पास सामने से आ रही मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जिरोनिया पुलिस चौकी की पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...