पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने इनरव्हील क्लब के मेले का शुभांभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार बनने पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। बच्चों को भी मुख्य अतिथि संजय गंगवार ने सम्मानित किया। मेले में करवा चौथ और दीपावली से जुड़ी सामग्री आदि के उत्पादों का निरीक्षण किया। मेले में तमाम महिलाएं व अन्य लोग रहे। क्लब की अध्यक्ष डॉ. अनुरीता सक्सेना से विशेष रूप से कहा कि जमीन की व्यवस्था क्लब कर दे, भवन निर्माण कराने की जिम्मेदारी उनकी ओर से ली जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराना क्लब की ओर से जिले के लिए बड़ा योगदान होगा। डॉ. नीतू मिश्रा, महिमा अग्रवाल, रोजी दीक्षित, शालिनी अग्रवाल, सुमन गुप्ता, इंदु अग्रवाल और प्रिंसी अग्रवाल क...