पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान और इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में चित्रकला प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने प्रार्थना सभा में बच्चों को मृदा का महत्व और उपयोगिता बताते हुए मृदा संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ ने मिलकर विद्यालय में विभिन्न स्थानों पर फूलों वाले छोटे-छोटे पौधे रोपित किए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए मेरे सपनों का भारत (विकसित भारत- 2047) विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आर्यन कुमार मौर्य तथा रेनू कुमारी प्रथम, वर्षा द्वितीय, हेमलता और आस्था शर्मा तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- चित्रकला, ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिताओं का किया ...