पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रविवार को आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल, नेकी की दीवार और उप्र सिख पंजाबी संगत के सहयोग से दमदमा साहिब गुरुद्वारा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के करीब पचास छात्रों को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। डीएम और एसपी ने बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा और एएसपी विक्रम दहिया, दिल्ली से आए बलविंदर सिंह मौजूद रहे। आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि तराई क्षेत्र की जनसांख्यिकी में परिवर्तन का कारण केवल धर्म परिवर्तन नहीं है। बड़ी संख्या में युवाओं का विदेशों की ओर पलायन भी है। मेधावी छात्र सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवा और अन्य र...