पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को खुद ही स्ट्रेचर व व्हीलचेयर खींचनी पड़ रही है। कई बार तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद इस ओर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक तीमारदार अपने मरीज को व्हीलचेयर पर बैठाकर अस्पताल के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो ने अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...