पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके लिए निर्देश जारी होने के बाद चयन और तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 200 बेड अस्पताल, महिला अस्पताल, पुरुष वार्ड समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इनकी तैनाती का उद्देश्य मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल नियंत्रण रखना है।हाल के दिनों में अस्पताल परिसर में हुई घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मेटल डिटेक्टर मंगाए और ...