पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों की जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन अभी यहां कैंसर का उपचार नहीं हो रहा है। कैंसर की आशंका वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में कैंसर की स्क्रीनिंग और मरीजों की प्रारंभिक जांच के लिए तीन चिकित्सकों का पैनल काम कर रहा है। मरीजों की जांच के दौरान कैंसर की आशंका मिलने पर आवश्यक परीक्षण कराए जाते हैं। रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को उपचार के लिए उच्च सेंटर भेज दिया जाता है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में कैंसर की सर्जरी, कीमोथेरेपी और अन्य विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ज...