पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मेडिकल के पैरामेडिकल स्टाफ ने साथ में पढ़ाई कर रही छात्रा और बचाने आई स्टाफ को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपी को अस्पताल के कर्मचारियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने बरेली की छात्रा कशिश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। कशिश को बचाने के लिए आगे आई सीटी स्कैन विभाग की स्टाफ निधि पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। शोर सुनकर अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली परमेंद्र कुम...