पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के एडवांस्ड आईसीयू ने एक बार फिर गंभीर मरीज के सफल उपचार का उदाहरण पेश किया है। आईसीयू की टीम ने ब्रेन स्ट्रोक, फेफड़ों के संक्रमण और दोनों किडनी के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग का सफल इलाज कर उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी। मरीज अपने पैरों पर चलकर घर लौटा। मरीज को अचेत अवस्था और बदली हुई चेतना के साथ आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद एम के नेतृत्व में चिकित्सकों ने तत्काल जांच और उपचार शुरू किया। जांच में मरीज के बाएं सेरिबेलम में तीव्र लैक्यूनर ब्रेन स्ट्रोक, पुराने स्ट्रोक के निशान और मस्तिष्क की छोटी रक्त वाहिकाओं में दीर्घकालिक बदलाव मिले। सीटी स्कैन में दोनों किडनी में गं...