Pilibhit News: मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा की रहने वाली माया देवी पत्नी मगरे लाल ने बताया कि उनका खेत गांव के किनारे है। खेत की मेड़ को लेकर गांव के बेनीराम पुत्र नारायण से विवाद चल रहा है। आरोप है 8 जुलाई को जब माया देवी ने बेनीराम से मेड काटने का विरोध किया तो तो उसने, राकेश पुत्र धर्मपाल, नंदकिशोर पुत्र बेनीराम, अकिल पत्नी राकेश गाली गलौज करने लगी। विरोध पर मारपीट की। जब माया देवी के पति मंगरे लाल घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.