पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या के बाद छात्र-छात्राओं की मांग पर प्रशासन ने शिकायत पेटिका (कंप्लेंट बॉक्स) लगवा दी है। अब छात्र-छात्राएं अपनी सुरक्षा, छात्रावास, पढ़ाई अथवा अन्य किसी भी समस्या को लिखित रूप में शिकायत पेटिका में डाल सकेंगे। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। निर्धारित अधिकारी नियमित रूप से शिकायत पेटिका खोलकर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्राचार्य का कहा है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी बात सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखने का अवसर देना है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। मेडिकल कॉल...