Pilibhit News: मूसलाधार बारिश से गांधी स्टेडियम मैदान लबालब, गतिविधियां ठप
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनपद में मूसलाधार बारिश के बाद खेल विभाग के गांधी स्टेडियम खेल मैदान पानी से लबालब भर गया है। खेल मैदान में कई-कई फिट पानी भर गया है, जिससे सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर विराम लग गया है। अब आउटडोर खेल गतिविधियां नहीं हो सकेगी। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक पानी भरा हुआ है। देरी से हुई मूसलाधार बारिश ने जनपद मुख्यालय समेत क्षेत्र का हाल खराब कर दिया है। खेती किसानी को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पका खड़ा धान गिर गया है, जिससे किसान को काफी हानि पहुंची है। जिला मुख्यालय के खेल विभाग के गांधी स्टेडियम मैदान में बारिश का पानी कई फिट भर गया है, जहां पर पहुंचना मुश्किल है। खेल मैदान में पानी भर जाने से खेल गतिविधियों पर लंबे समय के लिए विराम लग गया है। स्टेडियम के कर्मचारी जरूरी सामान निकाल कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.