पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: बिलसंडा। मुड़िया बिलहरा गांव में शुक्रवार देर रात हिंसक कुत्ते ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। रात में घायलों को सीएचसी में परिजनों ने भर्ती कराया। एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।ग्रामीणों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद लोग खेतों की रखवाली के लिये निकले थे। पहले गांव के मोहम्मद कलीम को कुत्ते ने काटा। बाद में गांव के ही गजाधर जोकि परचून की दुकान से सामान लेने गए थे, उन्हें भी काट लिया। इसके बाद गांव के ही रियाज अहमद भी घर से बाहर निकलते ही कुत्ते ने उनको काट कर घायल कर दिया । तीनों घायलों को बिलसंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। सभी को वैक्सीन लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...