Pilibhit News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को शहर के जूनियर हाईस्कूल में पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक और महिला आरक्षी ने पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया।इस दौरान छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में एसआई जयवीर सिंह, इंचार्ज अध्यापक ब्रजेश शुक्ला, गुरुप्रीत कौर, चिरौजी लाल और मोीम्मद आलम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.