पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गोमती सभागार में पशुपालन विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मिनी नंदिनी योजना के तहत ई-लाटरी निकाली गई। इसमें छह पात्रों का नाम चयनित किया गया। नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी योजना में 72 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए थे। शुक्रवार को ई-लाटरी के माध्यम से मिनी नंदिनी योजना में छह लाभार्थियों का चयन किया गया, जिसमें शांति देवी, सुरेश यादव, सुखप्रीत कौर, शेखर दीक्षित, चमेली शामिल हैं। इस मौके पर सीवीओ डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी, नाबार्ड के डीडीएम सीपी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...