Pilibhit News: मिठास मेला में 30 को शाहजहांपुर जाएंगे गन्ना किसान
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहाँपुर के निदेशक अभिषेक आनंद ने क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त और सभी डीसीओ को पत्र भेजकर शाहजहांपुर में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय किसान मेला में गन्ना किसानों की प्रतिभागिता कराने के निर्देश दिए हैं। इसे मिठास मेला का भी नाम दिया गया है। पत्र में कहा गया कि मेले का उद्देश्य शरदकालीन गन्ना बोआई के प्रति किसानों को प्रेरित करना और गन्ने के साथ अन्तःफसली खेती अपनाकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों की ओर से गन्ना उत्पादन की नवीन वैज्ञानिक तकनीकी की जीवन्त शोध प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में रसायन मुक्त गुड़, जैव उत्पाद एवं कृषक उपयोगी साहित्य भी उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.