पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और चुनाव प्रभारी सतीश चंद्र गंगवार ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन को लेकर शहर के स्कूल-कालेजों में भ्रमण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनसंपर्क किया। शिक्षक संघ ने एसडी सर्वोदय इंटर कॉलेज कल्यानपुर नौगवां, जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ़ लाइफ साइंस एंड हायर स्टडीज देवीपुरा, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि में सघन जनसंपर्क किया| माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरि के समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत शिक्षक ही मतदाता है। शिक्षकों की समस्या विधान परिषद में पुरजोर ढंग से शिक्षक ही उठा सकता है। समान कार्य के लिए समान वेतन, वित्तव...