Pilibhit News: मार्ग पर बाघ को देखकर सहमे लोग
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में बीती देर शाम बाघ के सडक किनारे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। बाघ के होने से इस मार्ग से करीब आधा घंटा तक आवागमन बंद रहा। हजारा क्षेत्र के गांव रामनगर मार्ग पर गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों ने बाघ को सडक किनारे खेतों में देखा। बाघ को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। बाघ होने के कारण इस मार्ग पर करीब आधा घंटा तक आवागममन भी बंद रहा। बाघ के जाने के बाद ही आवागमन आरंभ हो सका। बता दें कि बाघ के होने से आए दिन यहां के लोगों में भय का माहोल रहता है। बाघ अलग- अलग क्षेत्रों में आए दिन देखाा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.