पीलीभीत, नवम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पिपरा भगू निवासी अशरफी लाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि छह नवंबर को रात दस बजे वह अपने छोटे भाई चंद्रसेन के घर पर था। तभी उसके परिवार का सदस्य हरिओम ने वहां आकर उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। आरोपी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: महिला और उसके भाई को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...