पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी सोनू ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 13 नवंबर को शाम करीब सात बजे उसका भाई संजीव घर से खाना खाकर गांव में ही दूसरे घर पर जा रहा था। रास्ते में गांव के गंगाराम,राजकुमार,विजयपाल खड़े हुए थे। उन्होंने भाई को रोककर गाली गलौच करना शुरू कर दी। शोर सुनकर वह और उसका छोटा भाई कमल मौके पर पहुंचा। इस पर आरोपियों ने लाठी,डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...