Pilibhit News: मारपीट कर ग्रामीण का काटा कान,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: कलीनगर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई के रहने वाले अवधेश कुमार पुत्र भारत सिंह ने बताया कि उनकी सास सोमवती पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला साहूकारा पूरनपुर से कहासुनी हो गई। इस दौरान गांव के सुखराम, अरुण कुमार, तरुण कुमार पुत्रगण कमलेश ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कमलेश ने दातों से उनका कान काट लिया जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.