Pilibhit News: मामा के घर से युवती लापता, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: बीसलपुर। युवती बिना बताए घर से फरार हो गई। पिता ने एक युवक के द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री 17 अगस्त को अपने मामा के घर मोहल्ला पटेल नगर में रह रही थी। उसकी पुत्री को 25 अगस्त को बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी शिवम बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.