पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र में संचालित स्कूल के छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने के लिए स्कूलों में लगे वाहन प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। यही नहीं इन वाहनों में मानक से ज्यादा बच्चे बैठाये जाते हैं। बच्चों को शिक्षा दिलाने के लालच में अभिभावक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्कूलों के प्रबंधक स्कूल के नाम से एक अथवा दो वाहन रजिस्टर्ड करा कर बाकी डग्गा मारी में वाहनों का संचालित करा रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगरीय क्षेत्रों में दर्जनों निजी स्कूल संचालित हैं। दूर-दराज से बच्चों को लाने ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधक विभिन्न प्रकार के प्राइवेट वाहन प्रयोग कर रहे हैं। स्कूलों के प्रबंधक अपने स्कूल के नाम से दो वाहन तो रजिस्टर करा लेते हैं। पर बाकी व...