पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: दियोरियाकला कोतवाली के माधवपुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग कर बिना नंबर की गाड़ियों की चेकिंग और आवाजाही को चेक किया। वहानों के कागजात और दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांचा गया। नूरानपुर क्षेत्र में आगमी दिनों में रामकथा का आयोजन होने के चलते सुरक्षा बिंदुओं पर अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है। मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल अंकित सिंह, अश्वनी राठी और महिला कांस्टेबल उपासना आदि ने चेकिंग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...