पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मोहन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने अतिथियों का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कक्षा आठ की छात्राओं हिमांशी, यशी और सृष्टि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिशु वाटिका प्रमुख शिल्पी श्रीवास्तव के निर्देशन में मातृशक्ति के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेता माताओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि अनुसुइया सिंह ने कहा कि मातृ सम्मेलन का उद्देश्य माताओं को बच्चों के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Bokaro N...