Pilibhit News: मांगों को लेकर संविदा एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा पर तैनात एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया। इसके बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के लिए निकले। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और मांगें पूरी किए जाने की मांग की। संविदा स्वास्थ्य कर्मी समान काम के लिए समान वेतन, स्थायीकरण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से संविदा पर सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bareily News: संविदा एएनएम का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन इसके विरोध में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.