पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कटकवारा निवासी उर्मिला देवी पत्नी ओमप्रकाश ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 11 जुलाई को रात आठ बजे गांव की ममता ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके घर के सामने आकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...