पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। घर में अकेली महिला के फोटो खींचकर आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने धमकाते हुए 1.20 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा एक लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया।

पुलिस कार्रवाई बरखेड़ा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बदायूं निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि करीब 2 वर्ष पहले बदायूं जिले के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम देहला नगला निवासी ज्ञान सिंह पुत्र कृष्णपाल उसके गांव में पानी की टंकी का काम करने के लिए आया था।

घटना की जानकारी उस समय आरोपी उसके पति के साथ घर पर आने लगा। एक दिन आरोपी ने चुपके से उसकी कपड़े बदलते समय की फोटो खींच ली।...