पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर से महिलाओं ने चतुर्थ कांवड़ यात्रा निकाली। गोमती उदगम से पैदल जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। बुधवार को नगर के श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर से महिला मंडल बस से माधोटांडा के गोमती उगदम स्थल पहुंची। यहां से महिलाओं ने गोमती जल भरा। उसके बाद कंधे पर कांवड़ रखकर जायकारे लगाते हुए पैदल पूरनपुर पहुंची। नगर भम्रण के बाद महिलाओं ने ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान शिव का गोमती नदी से जलाभिषेक किया। इस दौरान चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, मुकेश खंडेलवाल, राजीव गुप्ता, विकास त्रिवेदी, जौली खंडेलवाल, सविता त्रिवेदी, निशा बाजपेई, मधु खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...