पीलीभीत, नवम्बर 21 -- दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप Pilibhit News: बीसलपुर। ससुराल में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से परेशान विवाहिता की शिकायत पर महिला आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पति और जेठानी के बीच आपत्तिजनक संबंध होने का विरोध करने पर प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रिचा पुत्री रामगोपाल तिवारी का विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी आशुतोष शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही रिचा ने पति को अपनी जेठानी रूबी के साथ गलत हरकतें करते देखने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर पति आशुतोष, जेठ मोहित, जेठानी रूबी और सास चन्द्रकान्ता उसे प्रताड़ित करने ल...